मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

महापौर ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक ली सागर जलप्रदाय शाखा के अधिकारियों को एक सप्ताह में डबल लाइन को बंद करने एवं पेयजल सप्लाई का टाईम टेबिल बनाने के निर्देश

सागर

सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन की उपस्थिति में जलप्रदाय शाखा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर ने कहा कि कई स्थानों पर अभी भी डबल पाइप लाइनों से पेयजल सप्लाई की जा रही है टाटा द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई होने के बाद भी पुरानी पाइप लाइन को बंद नहीं किया गया है जिससे पेयजल का अपव्यय हो रहा है इसलिए एक सप्ताह के अंदर ऐसी सभी पाइपलाइनों को चिन्हित कर बंद करने की कार्रवाई की जाए।

पेयजल सप्लाई का टाईम टेबिल निश्चित न होने से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है इसलिए पेयजल सप्लाई का समय निश्चित किया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button