सागर राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई

सागर 

सागर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस सागर जिले में उत्साह एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ (Run for Unity) का भव्य आयोजन किया गया, जिसे माननीय मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने एकता दिवस के भव्य कार्यक्रम में उपस्थित सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर.,
जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा,
एसडीएम सागर श्री अमन मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्री अजय सनकत शहर के सभी थाना प्रभारी,पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री श्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है।

इस दौड़ में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ी, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, सृजन समूह की बालिकाएं, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेष सशस्त्र बल के जवानों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ पुलिस लाइन सागर शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थान सहित कालीचरण चौराहा डीजे बांग्ला सिविल लाइन आदि से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समापन हुआ एवं समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता विषयक पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए गए तथा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता के संदेश दिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *