मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

  • सागर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मकरोनिया में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन
  • सागर 

करीब 10 लाख की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का लोकार्पण

सागर देशभर में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती उत्साह,ऊर्जा और भव्यता के साथ मनाई गई।

इसी क्रम में नरयावली विधानसभा के मकरोनिया में रजाखेड़ी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह,भव्य जिला स्तरीय यूनिटी मार्च एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का समारोहपूर्वक लोकार्पण आयोजन किया गया। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया एवं जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यूनिटी मार्च रजाखेड़ी स्थित सरदार पटेल प्रतिमा से प्रारंभ होकर सेवा अस्पताल,रानी अवंतीबाई प्रतिमा,मकरोनिया चौराहा,नारायण नर्सिंग होम,एमपी 15 माॅल, शंकरगढ़ होते हुए पुनः रजाखेड़ी चौराहा स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर समापन हुआ, जहां पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित युवाओं, सामाजिक संगठनों व देश प्रेमियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

इस दौरान विधायक लारिया, जिलाध्यक्ष तिवारी एवं नपाध्यक्ष मिहीलाल ने करीब 10 लाख की लागत से निर्मित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का लोकार्पण किया ।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण सहित युवाओं, सामाजिक संगठनों,देश प्रेमियों और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं,स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button