सागर
सागर कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर 2 के सामने आज एक पति और पत्नी ने अपने छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या करने की की कोशिश, आत्महत्या करने वाले युवक ने बताया कि मोती नगर थाना में पदस्थ SI द्वारा उसकी पत्नी से दुर्व्यवहार किया एवं उसके ऊपर झूठा मामला दर्ज किया, जसकी शिकायत उसने 181 पर की थी जिसके बाद उसे परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
सागर सोमवार को सिविल लाइन से पीली कोठी की ओर जाने वाली सड़क पर
कलेक्टर कार्यालय के दो नंबर गेट के ठीक सामने एक युवक उसकी पत्नी और उसका छोटा बच्चा जिनके हाथ में था उन्होंने केरोसिन तेल अपने ऊपर डाललिया और खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगा तो वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे तत्काल पकड़ा और पुलिस को सूचना दी ।

सागर शहर के तहसीलदार वहां पहुंची और और उन्होंने तत्काल नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ी को बुलाया और युवक को समझाया, इसके बाद युवक मान गया जिसे गाड़ी में बिठाकर उसके घर भेज दिया गया।

Leave a Reply