मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

.सागर शहर में डेयरी संचालित करने वालों के पीएम आवास रद्द किये जायेंगे- पीएम आवास योजना से उन्हें प्राप्त 2.5 लाख रूपये बापस बसूले जायें

सागर

सागर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में सागर शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन से मुहिम लगातार जारी है। जिन डेयरी संचालकों ने अपनी डेयरी शहर से बाहर शिफ्ट करने में तत्परता दिखाई और निर्धारित समय में डेयरी शहर से बाहर की उन्हें निगम प्रशासन से भरपूर सहयोग मिला है। जिन्होंने डेयरी शिफ्ट करने हेतु दिये गए समय में डेयरी विस्थापित नहीं की उनकी नगर निगम संबंधित सेवाएं समाप्त करने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने नल कनेक्शन स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर कटवाए। उक्त कार्यवाही के बाद डेयरी संचालकों के भवन निर्माण परमिशन, भवन भूमि अनुग्या चैक कर अतिक्रमण तत्काल हटवाने की कार्यवाही करायी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की शहर में डेयरी संचालित करने वाले ऐसे व्यक्ति जो पी एम आवास योजना के हितग्राही हैं उनके प्रधानमंत्री आवास रद्द किये जायेंगे और जिन डेयरी संचालकों को पीएम आवास योजना के तहत घर के निर्माण हेतु 2.5 लाख रूपये की राशि दी जा चुकी है उनसे उक्त राशि को बापस बसूला जायेगा।

शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर निगम प्रशासन की कार्यवाही दिन पे दिन कठोर होती जायेगी। उन्होंने समस्त डेयरी संचालको से अपील करते हुए कहा की अपनी अपनी डेयरी शहर से बाहर ले जाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button