मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर पुलिस के आरक्षक देवेंद्र सुमन को असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित होने पर डीआईजी सागर द्वारा किया गया सम्मानित

सागर

सागर पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा-भावना के लिए पहचान बनाने वाले आरक्षक देवेंद्र कुमार सुमन, जो वर्तमान में यातायात थाना सागर में पदस्थ हैं, हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक (राजनीतिशास्त्र) पद के लिए चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि उनके दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
इसी अनुक्रम में आज श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, श्री शशिंद्र चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय में आरक्षक देवेंद्र सुमन का शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
श्रीमान डीआईजी महोदय ने इस उपलब्धि को सागर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाला क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई प्रेषित की।
श्रीमान डीआईजी महोदय ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। यह सिद्ध करता है कि यदि मन में लगन हो, तो व्यस्त दिनचर्या भी सफलता के मार्ग मे बाधा नहीं बन सकती।
इस अवसर पर डीआईजी कार्यालय सागर की स्टेनो श्रीमती सुषमा सिंह सहित कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी ने आरक्षक देवेंद्र सुमन को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और गर्व व्यक्त किया।
आरक्षक देवेंद्र सुमन ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों और व्यस्त समय-सारणी के बावजूद अध्ययन जारी रखते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button