मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर जीएसटी टीम देखकर भागा ट्रक ड्राइवर GST कमिश्नर ने सागर से ट्रक का पीछा करते हुए खुरई में पकड़ा GST चोरी का मामला

सागर

सागर खुरई के स्टेशन रोड पर स्थित पुराने पशु चिकित्सालय के सामने जीएसटी टीम ने एक लोहे से भरे ट्रक ड्राइवर से जब कागजात मांगे तो ड्राइवर ने कहा कि में टॉयलेट करके आता हूं। जब वह काफी समय तक नहीं आया तो टीम ने शहरी पुलिस को बुलाकर ट्रक उनके सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 7077 जो रायपुर से लोहा भरकर खुरई आ रहा था कि जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर की टीम ने ट्रक को पशु चिकित्सालय के सामने रोककर दस्तावेज़ मांगे। ड्राइवर ने टीम से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है वह दो मिनट में आकर कागज बता रहा है। जब काफी देर तक ड्राइवर वापस नहीं लौटा तो उन्हें कुछ शंका हुई तो उन्होंने ट्रक की चाबी अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन ट्रक की चाबी भी ड्राइवर निकाल कर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी ट्रक ड्राइवर वापस नहीं लौटा ।

इसकी जानकारी शहरी पुलिस को दी। जीएसटी की टीम ने ट्रक को शहरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल टीम ट्रक में भरे माल के दस्तावेज आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button