मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

  • सागर पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण,आतिशबाजी कर भाजपा ने मनाया बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न
  • सागर

सागर बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए.गठबंधन को मिली प्रचण्ड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्यापत हैं शुक्रवार को सागर में भाजपा कार्यर्ताओं ने पं.दीन दयाल चौक पर एकत्रित होकर पं.दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रचण्ड जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बाजो की धुन पर डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, । बिहार के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प “सबका साथ- सबका विकास- सबका प्रयास- सबका विश्वास” को अपना आशीर्वाद प्रदान कर एन.डी.ए.के विजयी रथ को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी गृहमंत्री अमित शाह जी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सामूहिक प्रयासों से मिली यह प्रचंड जीत हमारे सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button