सागर मे हिन्दू युवा रितेश ठाकुर के नेतृत्व में निकाली सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा हिंदू को जागृत करने के लिए एक अच्छी पहल

सागर
जय श्री राम के लगे नारे हिंदू राष्ट्र बनाना
सागर, श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा से प्रेरित होकर आज सागर में सनातन सद्भाव संगठन द्वारा भव्य सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली गई।
आज सागर में सनातन संगठन द्वारा, हिंदू एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह पावन यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चैराहे, गोपालगंज मुख्य चैराहा होते हुए श्री वृंदावन मठ सागर तक पहुँची।
पूरे मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने “श्री बागेश्वर धाम सरकार” के जयकारों से वातावरण को धर्ममय कर दिया। हर कदम पर सनातन की आस्था, संस्कृति और एकता की अनूठी छवि देखने को मिली।
इस विशाल यात्रा में जयश्री राम के लगे नारे हिन्दू राष्ट्र बनाना है। हिन्दू एकता सिर्फ नारा नहीं, एक परंपरा, एक संस्कृति, एक शक्ति का प्रवाह है। एक धर्म, एक संस्कृति, एक भाव ,यही सनातन हिन्दू एकता की असली शक्ति है।
‘ हमें एकत्रित होकर एक परिवार की तरह जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यदि हमारी परंपरा और संस्कृति प्रेम के धागे से जुड़ी रहेंगी, तो निश्चय ही हमारा भारत सनातन रहेगा, एकजुट रहेगा, ।

उन्होंने कहा‘यदि हम सामाजिक समरसता की ओर संगठित होकर आगे बढ़ेंगे,जात-पात, धर्म के प्रति एकजुट होकर खड़े होंगे,तो निश्चय ही प्रेम की यह राम की माला पूरे भारत में एक नया उजाला लेकर आएगी।”हम हिंदू सदियों से प्रेम से जुड़े हैं, संस्कारों में खड़े हैं और सेवा के मार्ग पर चलते हैं। यही है सनातन की राह, यही हमारी शक्ति।”
हमारे गुरुदेव बागेश्वर महाराज पूरी दुनिया में सनातन की शक्ति को जगाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है, पदयात्रा कर रहे है,जिसमे पूरे देश भर से लोग जुड़ रहे है ,पूरा सनातन एक परिवार है यही सनातन का शाशवत संदेश है, इस विचार पर चलकर देश का युवा भी जागरूक होगा।“

आयोजन को सफल बनाने में सनातन सद्भाव संगठन के जिला अध्यक्ष श्री रितेश ठाकुर एवं शहर के विभिन्न हिंदू संगठनोंअनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवक संगठन शामिल रहे।



