सागर निगमायुक्त के नेतृत्व में नगर निगम के बुल्डोजर ने गोला कुआँ तिराहा लक्ष्मीपुरा में अतिक्रमण हटाया

सागर

सागर नगर निगम अंतर्गत रहवासी और व्यवसायिक क्षेत्रों में दुकानों के बाहर टीन चद्दर के शेड लगाकर और दुकान की हद के बाहर तक विक्रय सामग्री फैलाने वालों के शेड आदि अतिक्रमण हटाएँ और सामग्री जब्त कर चालानी कार्यवाही करें उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शनिवार को गोला कुआँ तिराहा के आस-पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कराते हुए निगमकर्मियों को दिये। उन्होंने कहा की सभी वार्डों, मुख्यमार्गों सहित शहर को सब ओर से अतिक्रमण मुक्त बनाकर सड़कों पर सुगम आवागमन के साथ शहर सुव्यवस्थित, साफ, स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए यह मुहिम लगातार चलाएं।

निगमायुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम बुल्डोजर सहित गोला कुआँ तिराहा लक्ष्मीपुरा में पहुंची और विभिन्न दुकानों-मकानों की हद से बाहर निकले चद्दर टीन शेड सहित सड़क पर बने चबूतरे-दिवार आदि अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। मकानों दुकानों की हद से बाहर बने चबूतरों के साथ सड़क किनारे नाली और सड़क पर लगभग 5-10 फ़ीट तक बनी दीवारों को भी जमींदोज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *