मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर जैसीनगर करैया गांव रतनजोत बीज खाने से बीमार 11 बच्चो की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में इलाज जारी

सागर

सागर जैसीनगर कलेक्टर संदीप जी आर ने जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करैया में स्कूल से छुट्टी के बाद 11 बच्चों द्वारा जहरीले रतनजोत (अरंडी/रतनजोत के बीज) खाने से हुई तबीयत खराब होने पर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को देखने के बाद डॉक्टर एवं जिला के अधिकारियों को दिए।

मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर पी एस ठाकुर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग डॉक्टर शत्रुंजय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरे सहित अधिकारी मौजूद रहे

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ ले रहे बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से लगातार मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश दिए।

बता दें कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए थे। पटवारी रामकृष्ण आठिया ने बच्चों को उल्टी होते देख तुरंत इसकी सूचना ग्राम करैया में ही एसआईआर सर्वे कार्य का निरीक्षण कर रहे जैसीनगर एसडीएम श्री रोहित वर्मा को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीराम सोनी एवं एसडीओ सचिन दुबे मौके पर पहुँचे और अपने-अपने वाहनों से बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर पहुँचाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने बीएमसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार परीक्षण करें। उन्होंने सभी बच्चों की परिजनों को भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बच्चों के लिए हर संभव मदद करेगा किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

08 बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर में जारी है, जबकि 03 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया है।- सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में इलाज जारी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button