बाल विवाह में शामिल सभी लोगों पर कराए एफआईंआर बाल राज संरक्षण आयोग सदस्य ओंकार सिंह

सागर

सागर कृषक सहयोग संस्थान द्वारा एक निजी होटल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के पूर्व दानवीर डॉक्टर हरि सिंह गौर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ने कहा कि जहां पर बाल विवाह रोकने की कार्रवाई हो उसका फॉलो अप जरूर लिया जाना चाहिए साथ ही बाल विवाह रोकने जाने वाली पुलिस की टीम को सभी संबंधित विभागों को खासकर बाल कल्याण समिति को भी इसकी सूचना देना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि बाल विवाह में सम्मिलित सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य वंदना तोमर ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में धार्मिक स्थान पर इस तरह के शादी समारोह ज्यादा होते हैं। उन्होंने कहा कि विवाह में सम्मिलित सभी सेवा प्रदाताओं को यह पक्का करना चाहिए कि लड़का और लड़की की उम्र शादी योग्य है या नहीं। इसके बाद ही उसे आयोजन में सम्मिलित होना चाहिए।

किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अभिभावक अपने बालक बालिकाओं को शिक्षित करें, साथ ही लड़की की शादी 18 वर्ष एवं लड़के की शादी 21 वर्ष की उम्र के पहले न करें।

बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिल रैकवार ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक मैरिज रजिस्टर रखा जाए, जिसमें पंचायत क्षेत्र में होने वाले सभी विवाहों का पंजीयन अनिवार्य रूप से हो।

कृषक सहयोग संस्थान के जिला समन्वयक नितिन सेन ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में बाल देखरेख संस्थान समिति सदस्य नील रतन पात्रा ने कहा कि बाल विवाह रोकने में सभी हित धारक जागरूक हो और अपना उत्तरदायित्व समझे ताकि बाल विवाह को रोका जा सके।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य भगवत शरण वनवारिया, श्रीमती रेखा राजपूत, गौरव सिंह राजपूत, संदीप रैकवार, श्याम किशोर गौर, हरनाम सिंह, लक्ष्मी अवस्थी, प्रशांत सेन सहित अनेक सेवा प्रदाता शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *