मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘गौर उत्सव’

सागर

तीनबत्ती से निकली डॉ. गौर की भव्य शोभायात्रा, गौर प्रांगण में हुआ मुख्य समारोह,

सागर 26 नवम्बर 2025
महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘गौर उत्सव’ 2025 का आयोजन 19 नवम्बर से 26 नवम्बर तक संपन्न हुआ।
परम्परानुसार सुबह 8.30 बजे शहर के तीनबत्ती पर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उद्बोधन दिया । उद्बोधन के पश्चात् परम्परानुसार गौर शोभा यात्रा निकाली गई । बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा (गौर अध्ययन केन्द्र एवं गौर जन्म स्थली होकर) तीन मढ़िया, बस स्टैंड, गोपालगंज व स्वीडिश मिशन होते हुए मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर पहुँची । अतिथियों ने गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गौर समाधि पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित किया। एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया। शहर के नागरिक, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन इस शोभायात्रा का हिस्सा बने । शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ ।
महान दानवीर, विधिवेत्ता एवं डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक सर डॉ. हरीसिंह गौर की 156वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. गौर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ मुख्य समारोह प्रारम्भ हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button