उज्जैन महिदपुर में एक डॉक्टर पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप

मध्यप्रदेश
महिदपुर नाबालिग लड़की पेट की समस्या लेकर इलाज कराने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंची थी।
डॉक्टर ने नाबालिग को गलत तरीके से छूने की कोशिश की जिसके बाद लड़की ने हिम्मत कर डॉक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित एस. सी. एस. टी. एक्ट में मामला दर्ज कराया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद से डॉक्टर अपनी फैमिली को लेकर फरार हो गया।
महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामा के घर रहकर शासकीय हाई स्कूल कक्षा 10वी पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को पेट में दर्द होने की शिकायत थी।
लड़की अपने मामा के साथ महिदपुर मे डॉ विमल पाठक के धनवन्तरी क्लीनिक पर ईलाज करने के लिये पहुंची। इस दौरान लड़की के मामा मेडीकल पर नीचे बैठे थे और डाक्टर पाठक नाबालिग लड़की को मेडीकल के ऊपर क्लीनिक में ले गए। वहाँ पर इंजेक्शन रूम में चेकअप करने लगा, इस दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। जिससे लड़की घबरा गयी और बाहर आ गई। डर के कारण लड़की ने मामा को तो कुछ नहीं बताया, लेकिन घर पहुंचकर मामी को घटना की जानकारी दी।
महिदपुर थाने में अनुसूचित जाती की नाबालिग 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर आरोपी डा. विमल पाठक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जानकरी मिलते ही आरोपी डॉक्टर परिवार के साथ फरार हो गया।




