सागर राहतगढ़ मे वन विभाग की बड़ी कार्रवाई हिरण का मांस जप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर

राहतगढ़ बीती रात सागर जिले के राहतगढ़ में वन विभाग ने एक बड़ी कार्येवाही को अंजाम दिया है, ।
तीन शिकारी गिरफ्तार किए गए है,शिकारियों के पास से मादा हिरण का मांस और एक 22 बोर की राइफल,15 जिंदा कारतूस तीन खाली कारतूस और दो सागौन की सिल्ली बरामद की गई है,साथ ही बारदात में उपयोग की जा रही दो गाड़िया भी जप्त की गई
घटना बीती रात बेरखेड़ी बीट के टेहरा टेहरी के जंगलों की है जहाँ पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चार पहिया वाहनों में कुछ लोग टेहरा टेहरी के जंगलों में किसी बारदात को अंजाम देने बाले है,,विभाग ने तुरंत एक टीम मौके पर रवाना की ।
घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया ,,उनके पास से मादा हिरण का मांस ,दो सागौन की सिल्ली, और एक 22 बोर रायफल 15 जिंदा कारतूसों तीन खाली कारतूस के साथ बरामद की गई,,साथ ही बारदात में उपयोग की जा रही दो चार पहिया वाहन भी जप्त किये गए,,गिरफ्तार तीनो आरोपियों के नाम बसीम खान निवासी मंडी बामौरा के पास सीहोरा ओमकार आदिबासी टेहरा टेहरी और राजू आदिवासी सेमरा मेढा बताए जा रहे है,, ।
वन विभाग अधिकारी राहतगढ़ ने बताया कि,तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायलय पेश किया जा रहा है और जप्त वाहनों को राजसात करने की कार्येवाही प्रस्तावित की जा रही है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *