मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर खुरई शराब के लिए पैसे न देने पर माँ व मामा से क़ी मारपीट मामा क़ी मौ त भाजे पर लगा हा त्या करने का आरोप खुरई देहात थाना पुलिस जांच में जुटी।

मध्यप्रदेश

खुरई देहात थाना क्षेत्र के नागटोरिया पर रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां ओर मामा के साथ मारपीट कर दी। जिससे मामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की बहन अर्थात आरोपी की मां मीरा अहिरवार ने बताया कि वह अपने 75 वर्षीय भाई मृतक रम्मू अहिरवार के साथ रहती है।

उसका बेटा भी पास में रहता है उसका बेटा नरेंद्र आए दिन शराब के लिए पैसे मांगता ओर मारपीट करता।

बुधवार की दोपहर 3 बजे नरेंद्र आया और शराब के लिए पैसा मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर अपनी मां ओर मामा से मारपीट की। गला दबाकर मामा की हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को बताया ओर थाने में सूचना दी। बुधवार की रात जब अन्य परिजन बाहर से लौटे तो पुलिस में शिकायत की।

गुरुवार की सुबह देहात थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर जांच में जुटी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button