मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा: BDDS वाहन और कंटेनर की टक्कर में चार जवानों की मौत, एक घायल।

सागर मध्यप्रदेश

सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के BDDS (बम निरोधक दस्ता) वाहन में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भयावह दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना लौट रहा था।
पुलिस वाहन (क्रमांक MP 03 A 4883) झिंझनी घाटी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जवान अंदर ही फंस गए।
JCB से काटकर निकाले गए शव
टक्कर के बाद BDDS वाहन बुरी तरह दब गया, जिससे चालक और जवान बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने मौके पर बुलाए गए JCB की मदद से वाहन की बॉडी काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद सभी शवों का पंचनामा तैयार कर बांदरी अस्पताल भेजा गया।
मृतकों और घायल की पहचान।
प्रधुमन दीक्षित, जवान (निवासी मुरैना)
अमन कोरव, जवान (निवासी मुरैना)
परस्मलाल तोमर, चालक (निवासी मुरैना)
विनोद शर्मा, डॉग मास्टर (निवासी भिंड)
दुर्घटना में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है,

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button