सागर (M.P.)

मकरोनिया में तीन दुकानों की छत का नीचे गिर गई

सागर

सागर मकरोनिया के झांसी रोड पर सोमवार की शाम उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब एक साथ तीन दुकानों की छत भड़भड़ाकर नीचे आ गई, घटना के दौरान दुकानों के आसपास एक दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे गनीमत रही की कोई दुकान के मलबे की जद में नहीं आया

करीब 30 साल पहले नगर सुधार न्यास द्वारा अवंती बाई मार्केट का निर्माण कराया गया था,जिसमें 50 से भी ज्यादा दुकानें बनाई गई थी,नगर सुधार न्यास का विलय नगर निगम में होने के बाद वर्तमान में यह दुकानें नगर निगम के कब्जे में है,सोमवार को एक चार्ट सेंटर एक कपड़े की और एक फोटो कापी की दुकान का छज्जा अचानक गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम,तहसीलदार सहित नपा अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी से दुकानों का मलवा हटाया गया नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यह दुकानें काफी पुरानी है इस मार्केट की सभी दुकाने और रजाखेड़ी स्कूल के आसपास ऐसी दुकाने जो काफी पुरानी है और जर्जर हो चुकी है कल उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे,24 घंटे के अंदर सभी दुकानों को खाली कराया जाएगा

  • इंजीनियर से जांच कराकर जर्जर दुकानों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button