देवरी मे एक महिला ने सर दर्द गोली की जगह सेल्फास की गोली खा ली महिला की मौत
सागर देवरी

सागर जिले के देवरी कला से एक दुखद मामला सामने आया है। नगर के झुंनकू वार्ड निवासी 50 वर्षीय सूरज बाई रजक की सेल्फास की गोली खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, महिला को सुबह अचानक तेज सिर दर्द हुआ। इसी दौरान उन्होंने घर में रखी सेल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल देवरी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने पूछताछ के दौरान महिला ने स्वयं सेल्फास की गोली खाने की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के तहत नमक का पानी पिलाकर उल्टी कराई गई, जिससे गोली बाहर निकल गई। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से सागर रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि सागर ले जाते समय सुरखी के पास सुबह करीब 8:30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को सागर लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



