अपराध / क्राइम रिपोर्ट

जैसीनगर में शराबी पति ने कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की हत्या

जैसीनगर सागर

शराबी पति ने सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, चार बच्चों को छोड़ आरोपी फरार

जैसीनगर के गेंहूरास चौराहा मंडी के पास देर रात की वारदात, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

सागर। जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गेंहूरास चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात 12 एक शराबी पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोहर सेन (45) सैलून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था,शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी रश्मि सेन (40) घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। मां की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। फिलहाल जैसीनगर थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button