मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान

सागर

 

09 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान

सागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों व जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक राष्ट्रध्वज पहुंचाने, तिरंगे के सम्मान का संदेश देने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, तिरंगा यात्राओं के मार्ग, जनसंपर्क, अधिकतम जनभागीदारी तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सभी मंडलों को अभियान को उत्साह,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का जनआंदोलन है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।”

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला स्तरीय टोली गठित की है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं जिला महामंत्री सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे तथा जिला मंत्री राहुल वैद्य को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टोली जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्राओं एवं अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय और संचालन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button