मध्य प्रदेश

पारिवारिक विवाद को लेकर बहू की मौत

सागर

पारिवारिक विवाद में बहू की मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
सागर।

मकरोनिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सविता दीक्षित के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार सविता दीक्षित के पति देवेश दीक्षित बीएसएफ में कार्यरत हैं। सविता अपने सास-ससुर के साथ गायत्री नगर स्थित निवास में रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के दौरान ससुर द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर रामनरेश दीक्षित ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घर में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

उनके अनुसार घटना के समय घर में विवाद और तोड़फोड़ हुई तथा स्थिति बिगड़ने पर बीच-बचाव के दौरान यह घटना घटित हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि बचाव करते समय उनके हाथ में भी चोटें आई हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button