मध्य प्रदेश

जिला सीहोर में बारिश का असर

सीहोर

सीहोर में भारी बारिश का असर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर के प्रसूति को 108 एम्बुलेंस से अस्पाताल भेजा

सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रातभर हुई तेज बारिश के चलते कई गांवों में घरों, गलियों, नालियों और नालों में पानी भर गया है। ऐसे हालात में लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जामनी गांव में एक प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची, लेकिन रास्ते में नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण एंबुलेंस के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।

मौके की गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस स्टाफ सुभाष सेन और पायलट कमल सिंह मालवी ने तत्परता दिखाई। वहीं

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

एसडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस स्टाफ के संयुक्त प्रयास से प्रसूता को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय सीहोर पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

ऐसे में प्रशासन और रेस्क्यू टीमों द्वारा लोगों से जलभराव वाले रास्तों और तेज बहाव वाले नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button