मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारी कर्मचारियों को किया सम्मान

सागर

*स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

सागर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान न केवल उनके प्रयासों की सराहना है, बल्कि यह पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ता है और पुलिसिंग की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

सागर पुलिस द्वारा कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान, उनके समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button