
सागर पुलिस की बड़ी उपलब्धि — 112 गुम मोबाइल 16.50 लाख रिकवर कर वास्तविक मालिकों को लौटाए
सागर। सागर पुलिस द्वारा साइबर तकनीक एवं टीम के अथक प्रयासों से गुम हुए 112 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। रिकवर किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16 लाख 50 हजार है। बरामद मोबाइलों में iPhone सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे एवं बेशकीमती स्मार्टफोन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सागर पुलिस की साइबर टीम द्वारा लगातार किए जा प्रयास
सागर पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक साइबर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस कर रिकवर किए, जो सागर जिले के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा मध्यप्रदेश के बाहर के राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे।
साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
मोबाइल रिकवरी की इस कार्रवाई में साइबर टीम के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला एवं आरक्षक हेमेंद्र सिंह सहित सागर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं फील्ड स्तर पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाया गया।
16.50 लाख कीमत के मोबाइल बरामद
सागर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए 112 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹16,50,000 (सोलह लाख पचास हजार रुपये) है।
मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
गुम हुए महंगे मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने सागर पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया का आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।



