
सागर राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज राशन कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित,
सागर में गरीबों के हक का राशन हड़पने वाले राशन माफियाओं और भ्रष्ट विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा की गई गहन जांच के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भारी वित्तीय अनियमितताएं और खाद मामले में दोषी दुकान विक्रेताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संज्ञान में लेकर की गई कार्रवाई
सागर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न न मिलने तथा वितरण में धांधली की शिकायतें लगातार जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती चारू जैन एवं प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अभिषेक मोर द्वारा गांधीचौक, रामपुरा, शास्त्री वार्ड तथा शिवाजीनगर वार्ड की दुकानों की सूक्ष्म जांच की गई।
खाद्य अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि राशन दुकान संचालकों द्वारा स्टॉक संधारण न करना, दुकानें समय पर न खोलना, खाद्यान्न उठाव के विपरीत हितग्राहियों को राशन वितरण में भारी अंतर और दुकान पर खाद्यान्न का भौतिक रूप से उपलब्ध न होना जैसी गंभीर अनियमितता की गई।
कड़ी कानूनी कार्यवाही और राशन दुकानें निलंबित गंभीर अनियमितताओं के प्रकाश में आने के तुरंत बाद प्रशासन ने पांचों उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है



