
रुद्राक्ष धाम श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम

सागर जब मैं यहां भगवान श्री राधा कृष्ण जी के दर्शन कर रहा था तब सोच रहा था परमपूज्य श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित केशवम् बैंड के भजन क्लबिंग कार्यक्रम
जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ
पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने दीपप्जलन के साथ किया। इसके पूर्व उन्होंने श्री राधाकृष्ण जी मंदिर में दर्शन किए। मंच पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने श्री रावतपुरा सरकार, सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री अशोक भूषण शर्मा और केशवगिरि जी महाराज का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। भजन क्लबिंग कर रहे केशवम् के आर्टिस्ट लोबीश शीतल तथा प्रगतिशर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। जन्माष्टमी महोत्सव मनाने हजारों श्रद्धालु रुद्राक्ष धाम पहुंचे। सभी ने दर्शन किए, में संध्या का आनंद लिया और प्रसादी ग्रहण की।
दिल्ली से रुद्राक्ष धाम प्रस्तुति देने आए केशवम् बेंड के युवा कलाकारों ने अपने भजनों से मथुरा, वृंदावन, बरसाने की आध्यात्मिक भजन यात्रा करा दी। सैकड़ों युवा केशवम बेंड के साथ नाच रहे थे, हजारों झूम रहे थे।
अनेक गणमान्य जन और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।




