सागर सागर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित राधा रमण हेल्थ इंस्टीट्यूट पर शिकायत के आधार पर शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड श्रम विभाग और महिला बाल विकास की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। मौके से शराब की भरी और खाली बोतले, नोट गिरने की मशीन,तकिया गद्दे वअन्य दस्तावेज मिले हैं। इस इंस्टीट्यूट के संचालक सुनील नेमा बताया जा रहे हैं जो मौके पर नहीं मिले उनके कुछ कर्मचारी थे,जारी है।
बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया एक शिकायत मिली थी जिसमें बच्चों को जॉब के नाम पर 3 महीने की ट्रेनिंग देकर एक परीक्षा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में क्लीनिक खोलने का प्रलोभन दिया जा रहा है। जानकारी लगने पर मौके का निरीक्षण किया गया जहां पर राधा रमण इंस्टीट्यूट नाम से दस्तावेज मिले हैं कर्मचारियों ने बताया कौशल विकास केंद्र के माध्यम से राधा रमण इंस्टिट्यूट संचालित कर रहे हैं। ओंकार सिंह ने आगे बताया कि इस इंस्टिट्यूट में जहां बहुत सारी बच्चियों है यहाँ पर कई अवैध सामग्री मिली है जिसमें खाली भरी शराब की बोतले मिली, जिससे अनैतिक गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता, लैब में एक्सपायर डेट के केमिकल मिले है जो बच्चों के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि कुछ कमरों की चाबी नहीं थी जिससे उन्हें खोला नहीं जा सका, डीवीआर जप्त करने के निर्देश दिए हैं मौके से कई डॉक्यूमेंट जप्त किए गए हैं। जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।

Leave a Reply