मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर मोतीनगर चौराहे पर दसकों से बॉटल नेक बना रहा सबसे बड़ा अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की

सागर

मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक बना अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया

सागर मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग में मोतीनगर चौराहे के पास स्थित एक बड़ा अतिक्रमण दसकों से बॉटल नेक बनाकर यातायात सुगम बनाने में बाधक बन रहा था।

मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग चौड़ीकरण के दौरान निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर रविवार को उक्त अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही करायी।

दोपहर लगभग 12 बजे से 3 बजे तक चली इस कार्यवाही के दौरान दो जेसीबी और पोकलिन मशीनों की मदद से उक्त अतिक्रमण को गिराया गया।

इसके साथ ही निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने धर्मश्री से शीतलामता तिराहा होते हुए मोतीनगर चौराहे तक रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे समस्त अतिक्रमणों का नाप कराकर चिन्हाकन कराया।

निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की। निगमायुक्त की पहल पर निशान लगने के बाद बहुत से स्थानीय रहवासियों द्वारा स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया और सड़क चौड़ीकरण व शहर विकास में सहयोग दिया जा रहा है।

मोतीनगर चौराहा शहर का एक बड़ा चौराहा होने के बाबजूद इस रोड की ओर चौराहे पर बने इस बड़े अतिक्रमण के कारण एक बॉटल नेक बनता था इससे वाहनचालक अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होते थे।

निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों से संवाद कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक स्थल तक अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की और सुरक्षित तरीके से अतिक्रमण को हटाकर शहर विकास में सहयोग करने हेतु कहा।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button