लेखन सिंह राजपूत को रास्ता रोक कर बदमाश ने गोली मार कर हत्या की एक आरोपी गिरफ्तार

देवरी कला ग्राम खतौली में बुधवार की रात्रि 10 बजे पिपरिया जैतपुर के सरपंच लेखन सिंह राजपूत के घर के सामने रास्ता रोककर चार लोगों ने मिलकर नितिन सिंह राजपूत 21 साल के सिर में कट्टे से दो गोली मार दी थीं जिसें गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई है।

इस मामले में देवरी पुलिस ने रात्रि में भूपेंद्र सिंह राजपूत ग्राम खतौली को गिरफ्तार कर लिया है,
थाना प्रभारी मीनेष भदोरिया ने बताया कि ग्राम खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर खतौली से पिपरिया जैतपुर अपने घर आ रहे नितिन सिंह राजपूत पिता प्रहलाद सिंह राजपूत 21 साल आ रहे थे, सरपंच लेखन सिंह राजपूत के घर के सामने बाइक रोककर धीरज सिंह राजपूत ने कट्टे से नितिन की सिर में गोली मार दी और फिर वही कट्टे से भूपेंद्र सिंह राजपूत ने नितिन के सिर में गोली चला दी,
सौरभ सिंह राजपूत की रिपोर्ट पुलिस ने सरपंच लेखन सिंह धीरज सिंह भूपेंद्र और पुष्पेंद्र के खिलाफ धारा 109, 3/5 बीएएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था, थाना प्रभारी ने बताया कि घायल नितिन की मृत्यु के बाद हत्या की धारा 103 बढ़ाई जाएगी।






