बीना दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 24 घायल

सागर

बीना दीपावली से एक दिन पहले बीना तहसील के मुड़िया नायक गांव में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार चले। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस संघर्ष में 24 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जब वे झगड़े की सूचना देने नई बस्ती पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। पुलिस को सूचना देने के बाद भी सहायता देर से पहुंची।
दोनों पक्षों में दर्जनों घायल
पहले पक्ष से गुनगुन, गरिमा, रीना, आकाश, अरविंद, मिथुन, संतोष, गगन, अभय प्रताप, आरती, अरुण, रानी, राज और अमन सहित 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 महिलाएं, 7 पुरुष और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।
दूसरे पक्ष से पर्वत, भैया राम, विमल, संजू, वर्षा, महक, सविता, बबलू, अतुल और अर्जुन घायल हुए हैं। इस पक्ष में 3 महिलाएं, 5 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं।
8 लोगों की हालत गंभीर, सागर रेफर
घटना में गंभीर रूप से घायल भैया लाल, संजू, विमला, मोनू, आरती, पर्वत और वृंदावन को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही बीना पुलिस सिविल अस्पताल पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *