सागर सिविल लाइन चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा करने पर ब्राह्मण समाज द्वारा 9 अप्रेल बुधवार को रविन्द्र भवन में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया गया है,इसमें नगर के 35 संगठनों के द्वारा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का सम्मान किया जावेगा।
आयोजन समिति ने बताया कि पिछले 40 सालों से ब्राह्मण समाज के इष्ट भगवान परशुराम जी के नाम से नगर के चौराहे का नामकरण करने की माँग चली आ रही थी जिसे महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के संज्ञान में लाये जाने पर उनके द्वारा नगर निगम परिषद से स्वीकृत कराई जा चुकी है, महापौर के इस निर्णय से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है, तथा सभी समाजजनों ने सिविल लाइन चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा करने के आभार स्वरुप महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी का सम्मान करने के लिये समारोह आयोजित किया है । सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व उप महापौर संतोष पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पं- राजकुमार पचौरी, पं अजय दुबे, एम आईं सी सदस्य विनोद तिवारी, श्रीमती संध्या भार्गव, रामअवतार पांडेय, पं अमित दुबे रामजी , अजय तिवारी एसवीएन सहित नगर के प्रबुद्ध विप्र जन रहेंगे।
आयोजन समिति के दिनकर तिवारी, इंद्रजीत दुबे एड., प्रियंक दुबे, विद्याभूषण तिवारी ने सभी विप्र समाज से कार्यकम में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply