सागर नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

सागर मध्यप्रदेश

सागर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में निगम कार्यालय पर गरजा कांग्रेस का गुस्सा

सागर, नगर निगम सागर में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की निरंतर अनदेखी के खिलाफ आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जंगी धरना-प्रदर्शन किया। महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद पहली बार किए गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन भी किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम सागर पूरी तरह से भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। निगम प्रशासन भाजपा विधायक तथा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस पार्षदों की आवाज को दबा रहा है और जनता की गाढ़ी कमाई को लूट में लगाया जा रहा है। अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है ।

धरना प्रदर्शन की समापन में 13 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सोपा। ज्ञापन
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा नगर निगम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों और विपक्ष के नेता को निगम की बैठकों से वंचित कर उनके वार्डो में विकास कार्यों की अपेक्षा की जा रही है। जिसके चलते लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है और योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों में 30 से 40 प्रतिशत कमीशनखोरी कर घटिया क्वालिटी के निर्माण कार्य करने वाले भ्रष्ट ठेकेदारों को
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार कर पात्र गरीबों को मकान से वंचित करते हुए दलालों को लाभ दिया जा रहा है। आवारा पशुओं और अव्यवस्थित ट्रैफिक से जनता त्रस्त है लेकिन नगर निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, अमित राम जी दुबे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, रमाकांत यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,रवि सोनी,शरद पुरोहित,भैयन पटेल, हीरालाल चौधरी,

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *