मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

देवरी अवैध रूप से स्टॉक में रखा गया खाद ,भंडार केंद्र को किया गया सील

सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर देवरी एसडीएम श्रीमान मुनव्वर खान के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण करने पर खाद भंडार केंद्र को सील किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम श्री मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से खाद का भंडारण या कालाबाजारी नहीं होना चाहिए जिसके परिपेक्ष में लगातार निगरानी की जा रही है इसी परिपेक्ष में आज
देवरी में हर्षित जैन तनय सुरेश जैन के द्वारा शहजपुर रोड में फर्म सुरेश कुमार तनय दरबारी लाल जैन के द्वारा अपने दुकान के भंडारण कमरों में डीएपी,ssp, पोटाश का भंडारण किया गया है।उक्त फर्म अधिकृत विक्रेता है किंतु भंडारण में पाई गई खाद के आवक की रसीदें नहीं है,तथा श्रोत से भेजी गई खाद का कोई प्रमाण नहीं है।pos मशीन में आवक भी प्रदर्शित नहीं हो रहा है। किसी भी प्रकार की साक्ष्य उपलब्ध न होने पर
भंडारण को सील किया जा रहा है,तथा कार्यवाही की जा रही है।
राजस्व कृषि और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम श्री मुनव्वर खान ने बताया कि भंडारण केंद्र पर लगभग 800 बोरी उर्वरक खाद अवैध रूप से भंडारण पाया गया भंडारण केंद्र पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई इसी प्रकार विक्रय पंजी एवं स्टाफ पंजी भी उपलब्ध नहीं थी।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button