खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक एफ

सागर

सागर मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को ग्वालियर से अनाज गोदामों की निगरानी को आधुनिक, सटीक और पूर्णतः पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण मोबाइल ऐप- निरीक्षण ऐप, नमी मापक ऐप और फ्यूमिगेशन ऐप का शुभारंभ किया।
इन ऐप्स के माध्यम से खाद्यान्न भंडारण प्रणाली में तकनीक आधारित मॉनिटरिंग लागू होगी, जिससे गड़बड़ियों पर स्वतः अंकुश लगेगा और नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता का अनाज उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संकल्प है कि पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐप लॉन्च करते हुए खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि खाद्यान्न की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गोदाम प्रबंधन में शत-प्रतिशत पारदर्शिता लाई जाए। अब निरीक्षण से लेकर नमी मापन और फ्यूमिगेशन की हर प्रक्रिया डिजिटल ट्रैकिंग में होगी। इससे न केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी बल्कि जनता को बेहतर गुणवत्ता का खाद्यान्न उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *