मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर के एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान गोली चल गई  7 साल के बच्चे को लगे छर्रा घायल इलाज किया जा रहा

, सागर गोपालगंज थाना के अन्तर्गत मैरिज गार्डन में शादी समारोह अचानक बंदूक चली जिसके छर्रा एक 7 साल के बच्चे को लग गए, उसकी जान संकट में आ गई, जैसे ही मासूम बच्चे के घायल होने की खबर लगी तो पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया, आनन फानन में उसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां वार्ड नंबर 9 में उसका इलाज चल रहा है, वही इसके बाद आरोपी के खिलाफ गोपालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है,
दरअसल सोमवार मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे बरमाला के बाद यह घटनाक्रम हुआ, घायल हर्ष ठाकुर के पिता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुरखी थाना क्षेत्र के बरोदा के रहने वाले हैं, और खेती किसानी का काम करते, रात को मैं अपनी मौसी की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था हमारे साथ में दोनों बेटे रोहित और हर्ष भी था रात में जब बारात लगी वरमाला का कार्यक्रम हुआ तो इसी समय बाराती पक्ष के संजू सिंह अपने हाथ में 12 बोर की बंदूक लिए हुए थे और लापरवाही से फायर किया जो बंदूक की नाल नीचे जमीन तरफ हो जाने से उसके छर्रे मेरे बेटे हर्ष को लग गए हर्ष के दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्सा और पीठ में लगे है इलाज किया जा रहा पुलिस इस मामले जांच की जा रही ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button