मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र किसान खाद की किल्लत से परेशान किसान समस्या को समाधान करने की मांग

सागर सागर जिले की देवरी में खाद की किल्लत से किसान परेशान है,किसान अपने खेतों में खरीफ की फसलों की बुआई कर चुके है, जिसके बाद खेतों में डीएपी और यूरिया खाद डालना जरुरी होता है, खाद लेने के लिए किसान लगातार कई दिनों तक लाइन में लग रहे है, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।
देवरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार और प्रशासन को घेरा है,पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने प्रशासन और भाजपा पर किसानो की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है,साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर पर्याप्त आपूर्ति न होने की चिंता जताई है, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानो के दर्द को समझने और जल्द खाद की समस्या का समाधान करने की अपील की है।



