सागर दमोह रोड पर भीषण हादसा, बेकाबू डंपर ने पहले फोरव्हीलर और ट्रक को टक्कर मारी

सागर

सागर जिले के बहेरिया गढ़ाकोटा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक डंपर चालक घायल हुआ लेकिन हादसे की वजह से यहां पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया करीब डेढ़ घंटे तक इसी तरह हालत बनी रहे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसे पहले घायल को अस्पताल भिजवाया इसके बाद क्रेन बुलवाकर डंपर को रोड से साइड में करवाया तब जाकर यातायात को बहाल किया जा सका
सानौधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बरपानी गांव के पास घाटी पर हुआ था जहां एक फोर व्हीलर दमोह की तरफ से सागर की ओर आ रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने इस फोर व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगते ही यह कार सड़क के नीचे उतरते ही खाई में पहुंच गई थी लेकिन गनीमत रही की फोर व्हीलर में सवार कोई भी घायल नहीं हुआ इधर डंपर ने जब टक्कर मारी तो यह सामने से आ रहे डंपर में भी टकरा गया जिसकी वजह से एक डंपर चालक घायल हुआ था इसमें डंपर एक दमोह की तरफ से आ रहा था और दूसरा सागर की तरफ से जा रहा था इन दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी सड़क पर हादसा होने की वजह से रोड पूरा ब्लॉक हो गया था यहां से वाहन नहीं निकल पा रहे थे फिर पुलिस ने मेहनत करके यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया
सा नौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बरपानी गांव के पास हादसा होने की सूचना मिली थी जिसमें एक व्यक्ति घायल है उसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया पर ट्रैफिक को क्लियर करके जाम हटाया गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *