मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

शराब पीने के लिए पैसे मांगें नहीं दिए तो डॉक्टर और कम्पाउंडर साथ जानलेवा हमला

देवरी कला — उप स्वास्थ्य केंद्र बारहा में डॉ राहुल बारोलिया एवं उनके कंपाउंडर नितेश पटेल की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी है,देवरी पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना शाम को घटित हुई जब झुंनकू पुल के पास स्थित अपने निजी क्लिनिक पर पहुंचे तो गोलू ,आरिफ और समीर खान ने क्लीनिक के बाहर रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कुछ देर बाद जुनैद खान आ गया और वह गाली गलौज करने लगा और देखते ही देखते डंडे से हमला कर दिया ।जिससे हाथ पीठ मे चोट पहुंची। समीर और जुनैद खान ने लात घूसे से मारपीट की जब डॉक्टर राहुल बारौलिया अपनी जान बचा कर क्लिनिक के अंदर घुस गए लेकिन चारों लोगों ने क्लीनिक के अंदर घुसकर मारपीट की बीच बचाव के लिए आए कम्पाउंडर नितेश पटेल के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया,जाते जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए

,देवरी पुलिस ने शाम को चारों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button