खुरई टीहर गांव मे 4 की आत्म हत्या की घटना का खुलासा

सागर  मध्यप्रदेश

प्रेमी ओर पत्नी निकली आरोपी जेल भेजा

सागर खुरई के टीहर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नि और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के प्रेरण का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों को समाप्त करने कई बार परिजनों के समझाने के बाद दोनों बदनाम करने और झूठा मामला दर्ज कराने की देते थे धमकी। 

खुरई के टीहर गांव में 25 जुलाई की रात मनोहर लोधी और उसकी बेटी बेटी व मां ने सेल्फास खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक मनोहर लोधी की पत्नि द्रोपदी और उसके प्रेमी सुरेन्द्र लोधी पर आत्महत्या के प्रेरण का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुये प्रेसवार्ता में शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि टीहर निवासी 49 वर्षीय मनोहर लोधी,उसकी 18 वर्षीय बेटी शिवानी,16 वर्षीय बेटे अनिकेश और 70 वर्षीय मां फूलरानी ने एक साथ सेल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जांच में सामने आया कि मनोहर की पत्नि द्रोपदी का गांव में ही रहने वाले रिश्ते के देवर से अवैध संबंध थे। दोनों के अवैध संबंधों की चर्चा गांव सहित आसपास के गांवों में होने लगी थी। जिससे परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी। दोनों को आपत्ति जनक स्थिति में कई बार उसकी बेटी और मां ने देखा लिया था। जिसके बाद कई बार सभी ने द्रोपदी और सुरेन्द्र को एक दूसरे से दूर रहने के लिये समझाया लेकिन उल्टे दोनों यह धमकी देते थे कि उनको अलग करने का प्रयास किया तो बदनामी कर देंगे।  सुरेन्द्र लोधी द्रोपदी को भी धमकी देता था कि पूरे गांव में बदनाम कर देंगे। जबकि द्रोपदी परिवार को धमकी देती थी कि दोनों को अलग करने का प्रयास किया तो दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा देगी। बदनामी के डर से परिवार ने आत्महत्या कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *