मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर में चोरी की बड़ी वारदात, सोहेल खान के घर से लाखों के गहने चोरी

चोर सी सी टीवी कैमरा देखा जा रहा

सागर कोतवाली थाने के अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके में एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है, जब सोहेल खान के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान शहर की मुख्य आबादी क्षेत्र में स्थित है।
परिवार के लोगों के मुताबिक, जब वे सुबह उठे तो घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में रहने वाली महिला ने बताया कि चोरी हुए सामान में सोने के दो तोले के कंगन, दो अंगूठियां (लगभग चवन्नी-चवन्नी भर की) और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। जांच चल रही है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गया सामान इससे ज्यादा भी हो सकता है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस मकान में चोरी हुई, उसके बाजू में एक पुराना टूटा हुआ मकान है। चोर उसी मकान की दीवार चढ़कर सोहेल खान के घर तक पहुंचा और खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी रास्ते से निकल गया।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को दीवार फांदते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button