
सागर पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब कांड का मास्टरमाइंड 30 हजार इनाम रवि लखेरा शार्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार,
चूड़ी बेचने वाला बना शराब माफिया
सागर बंडा के जहरीली शराबकांड के मुख्य शराब माफिया रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगलों से एक शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लखेरा के पैर में गोली भी लगी है। इलाज के लिए अस्पाताल भेजा ।
बंडा पुलिस की एफआईआर और जांच के अनुसार, रवि लखेरा ने ही बरेठी के लाइसेंसी शराब ठेकेदार मनीष उर्फ यशवंत लोधी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंदू राजा राजपूत (ततरवारा) को इंडस्ट्रियल केमिकल से सस्ती जहरीली शराब बनाने का जानलेवा फार्मूला बताया था।
जहरीली शराब सेवन से बेगुनाह लोगों की मौत हुई
केमिकल सप्लायरों और डिस्टिलरी नेटवर्क पर पुलिस का कसता शिकंजा
मामले की गंभीरता को देखते हु पुलिस जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि लखेरा को शराब बनाने के लिए आवश्यक इंडस्ट्रियल केमिकल आखिर कहां से मिलते थे और उसने ये केमिकल किस सप्लायर से प्राप्त किए थे। नकली शीशियां, ढक्कन, सरकारी होलोग्राम और नकली रैपर उपलब्ध कराने वाले पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने की तैयारी है।
अंतरराज्यीय अपराधी है मास्टरमाइंड रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है और हाल ही में उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित गंगापुरम कॉलोनी में रह रहा था। वह एक कुख्यात अंतरराज्यीय शराब तस्कर है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश आबकारी एक्ट से जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार, रवि लखेरा शराब निर्माण और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी समझ रखता है और अपनी टीम बनाकर बड़े पैमाने पर नकली व जहरीली शराब बनाने का काम करता है।

12 बोर देसी कट्टा सहित हथियार मोटर साइकिल बरामद गिरफ्तार पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
शराब माफिया के घर चला बुलडोजर उनके अवैध रूप से अतिक्रमण किये प्रशासन द्वारा शक्ति से कार्रवाई की जा रही है ।



