सागर डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में बी ए फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की पुलिस जांच मे जुटी

सागर

सागर गोपालगंज थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में स्थित किराए के मकान की है
जहां 21 वर्षीय शालिनी ठाकुर अपनी पढ़ाई के लिए रह रही थी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने कमरे की किचन में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की घटना के समय शालिनी की रूम पार्टनर चाय पीने के लिए बाहर गई हुई थी लौटने पर उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और काफी आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली इसके बाद उसने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर भीतर प्रवेश किया जहां छात्रा को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया
पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया है और उसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है
आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *