देवरी कला नगर के विभिन्न वार्डों में स्मेक नशेड़ियों द्वारा उत्पात बचाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

देवरी पुलिस ने नशे की हालत में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर 151 की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए

सभी आरोपितों ने पुलिस थाने में नशा करना पाप है।पुलिस हमारी बाप है,नारे लगाए।

थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि नगर में स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों विक्रय करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर स्मेक का नशा, सप्लाई करने एवं जगह-जगह झगड़ा, उधम बाजी कर नगर की शांति बिगड़ने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया

जिन पर धारा 151 की कार्रवाई न्यायालय में पेश किया ।जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *