मध्य प्रदेश

सागर दमोह सड़क हादसा बस ओर कार की भिड़त 4 की मौत

सागर

सागर भीषण सड़क हादसा बस ओर कार की भिड़त 4 की मौत

सागर. सागर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में यात्री बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

टक्कर के बाद यात्री बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई.

घटना बहरिया थाना क्षेत्र
दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा कंपनी की यात्री बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई.घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायलों सहित बस में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. ।

हरियाणा के रहने वाले हैं मृतक पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवम मखीजा, गोलू उर्फ शुभम और विकास उर्फ विक्की मखीजा, निवासी जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में की है. हादसे की सूचना मिलते ही सागर एसपी अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

खंती में उतरी बस, ड्राइवर मौके से फरार टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खंती में चली गई. हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button