सागर दीपावली मिलन समारोह इस दीवाली पर नये भारत की ताकत और संकल्प शक्ति का संदेश दुनिया में गया- पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह

सागर
सागर पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने जैसे ही आयोजन स्थल आदर्श गार्डन में प्रवेश किया उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और मल्टीकलर आतिशबाजी की रंगारंग छटा से हुआ। स्वागत द्वार पर रंगोली और दीपमालिकाओं की सजावट थी। मंच पर नगर के अनेक सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का पुष्पहारों और गुलदस्तों से स्वागत किया। इनमें साहू समाज, वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, मानव अधिकार संघ, जैसे संगठन शामिल रहे।
कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने आर्केस्ट्रा के साथ दो गीतों को शानदार स्वरों में सुनाए
दीपावली मिलन समारोह की शाम मुंबई से आईं पार्श्व गायिका प्रियंका श्रीवास्तव और उनके अरोमा म्यूजिकल ग्रुप के गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से सजी थी।
संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया आभार कार्यक्रम के आयोजक तिलहन संघ के अध्यक्ष श्री महेश साहू ने व्यक्त किया।

तिलहन संघ के अध्यक्ष श्री महेश साहू द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




