सागर हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान में जुटें कार्यकर्ता:-अमित बैसाखिया

सागर भारतीय जनता पार्टी सागर नगर मंडल की बैठक रविवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विक्रम सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक अंशुल परिहारआई.टी.विभाग जिला संयोजक बाल किशन सोनी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी एवं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने कहा की संगठन के निर्देशानुसार मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है।इस यात्रा में मंडल में निवासरत् पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सर्व प्रथम स्वयं के निवास व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी व पार्षद सामूहिक रूप से टोली बनाकर शक्ति केंद्र के प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाए एवं स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाएं।शक्ति केंद्र ध्वजारोहण हेतु स्थान सुनिश्चित करें व स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन हेतु स्थानीय टोली गठित करें।श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मजयंती पर सभी बूथों पर प्रभावी कार्यक्रम आयोजित हो।सभी कार्यक्रमों के लिए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रमों को सफल बनाने जुटें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *