सागर भिक्खू डॉ आनंद रक्खित जी के नेतृत्व में साँची मध्यप्रदेश से बौद्ध गया तक महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन पद यात्रा। यह यात्रा 1 अप्रैल को सांची मध्यप्रदेश से शुरू होकर 11 मई को बौद्ध गया में सम्पन्न होंगी। यह राहतगढ़, सीहोरा होते हुवे। आज दिनांक 6/04/2025 को य सागर शहर में प्रवेश किया सागर वासियों ने इस यात्रा का मोती नगर चौराहा पर भव्य स्वागत किया। तथा डॉ. अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का आज रात्रि विश्राम मकरोनिया सागर में रहेगा। आदरणीय भिक्खु डॉ. आनंद रक्खीत जी ने बताया की इस वर्ष की बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को भारत देश के सभी बौद्ध उपासक, उपासिका बौद्धगया में मनायेंगे। सम्यकजीवी आज़ाद बौद्ध ने बताया की B. T. एक्ट 1949 आसंवैधानिक हैं क्योंकि यह एक्ट भारत का संविधान के आर्टिकल 13,14,15,16,19, 25,26,29,51(क) f आदि आर्टिकल का उलंघन करता हैं। संविधान की रक्षा के लिए इस B. T. एक्ट को सरकार से जल्दी से जल्दी खत्म करवाना जरूरी हैं। इस यात्रा का स्वागत मुख्य रूप से टीकाराम दीवान, घनश्याम बौद्ध, हीरालाल चौधरी, इंजी. राजेश बौद्ध, हरीशराय चौधरी, डॉ मटसेनिया, डॉ गौतम एड. शिवरतन,शंकर लाल माते भोजपुरा, जी. एस. भास्कर, रामदास बौद्ध, उद्देत बौद्ध, विक्रम बौद्ध, संतोष अहिरवार, बालचंद बौद्ध, डाल चंद बौद्ध, आदि बौद्ध अनुयाई शामिल रहे तथा बौद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध ग्या बिहार में होने वाले विशाल आयोजन में शामिल होने का आग्रह डॉ आंनद जी सागर वासियों से किया है। टीकाराम दीवान बौद्ध बिहार सागर

Leave a Reply