मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर नगर निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर कर्मचारी तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध

सागर

सागर नगर निगम कर्मचारियों का 3 माह का वेतन न मिलने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तीसरे दिन कर्मचारियों ने तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से नागरिकों एवं दुकानदारों से भीख मांग कर प्रदर्शन किया और नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री राजेश सिंह राजपूत,शईद उद्दीन कुरैशी, आनंद मंगल गुरु एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेंद्र खटीक ने संयुक्त रूप से कहा कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कलेक्टर के निर्देश हैं कि प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन दिया जाए इसके बाद नगर निगम द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है इसके बावजूद समस्त कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, और उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है तथा जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं उनकी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे वे कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं । उन्होंने बताया कि नगर निगम में विगत 23 वर्षों में पहली बार इस प्रकार की गंभीर परिस्थिति उत्पन्न हुई है कि कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।आंदोलन के तहत सभी कर्मचारी प्रतिदिन शाम 5 बजे तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर अपना कार्य करेंगे और उसके बाद एकत्रित होकर विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे इसी के तहत बुधवार को कर्मचारियों द्वारा नागरिकों से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद रामधुन, शंख-झालर के साथ सड़कों पर पदयात्रा करना तथा जनप्रतिनिधियों को फूल भेंटकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया जाएगा।
कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में तीन माह का लंबित वेतन तत्काल जारी करना, कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना, एनपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा करना, प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करना, कर्मचारियों का शीघ्र नियमितीकरण तथा लंबित एरियर्स का भुगतान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारिय़ों की जमा राशि का भुगतान शामिल है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
सहित बड़ी संख्या में नगर निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button