सागर नगर निगम की टीम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज ओर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे तालाबंदी की

सागर

सागर नगर निगम द्वारा राजस्व विभाग की टीम ने संपत्तिकर,जलकर की राशि जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकाया करों की वसूली हेतु नगर निगम की टीम द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई की। नगर निगम को शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से संपत्ति कर एवं जलकर की लगभग 9 लाख रुपए एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपत्ति कर की 2 लाख 47 हजार रुपए की राशि लेना है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया , राजू रैकवार सहित समस्त उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *